खांसी के प्रकार
खांसी को मुख्य रूप से दो प्रकारों मे बाटा जाता है:सुखी खांसी (Dry Cough):-इसमे कफ नहीं बनता और गले मे खुजली व जलन महसूस होती है।
बलगम वाली खांसी (Wet Cough):- इसमे बलगम बनता है, जिससे गला भरा हुआ महसूस होता है।
अब आइए जानते है की दोनों तरह की खांसी से राहत पाने के लिए कौन कौन से घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते है।
शहद और अदरक - खांसी की सबसे अच्छी दवा
कैसे मदद करता है?
- शहद मे एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो गले की खराश को कम करते है।
- अदरक मे सूजनरोधी तत्व होते है जो गले की सूजन और जलन को शांत करते है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- 1 स्पून शहद मे कुछ बुँदे अदरक के रस को मिलाए और दिन मे 2-3 बार ले।
- अदरक की चाय भी पी सकते है।
हल्दी वाला दूध - पारंपरिक उपचार
कैसे मदद करता है?
- हल्दी मे मौजूद "Curcumin" मे एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते है।
- यह गले की सूजन को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- 1 गिलास गर्म दूध मे 1/2 स्पून हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले पीए।
तुलसी और काली मिर्च की चाय
कैसे मदद करती है?
- तुलसी मे एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो गले मे संक्रमण को कम करते है।
- काली मिर्च कफ निकालने मे मदद करती है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- पानी मे 5-6 तुलसी की पतीया और 2-3 काली मिर्च डालकर उबाले।
- इसे छानकर शहद मिलाए और दिन मे 2 बार पीए।
भाप लेना
कैसे मदद करता है?
- भाप लेने से गले मे जमी बलगम ढीली होती है और आसानी से बाहर निकाल जाती है।
- यह नाक और गले की नमी बनाए रखता है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- गर्म पानी मे नीलगिरी का तेल डालकर 5-10 मिनट भाप ले।
नमक-पानी से गरारे करे
कैसे मदद करता है?
- नमक-पानी से गरारे करने से गले की सूजन और खराश कम होती है।
- यह गले मे जमे बैक्टीरिया को नष्ट करता है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- 1 गिलास गुनगुने पानी मे 1/2 स्पून नमक मिलाकर दिन मे 2-3 बार गरारे करे।
लहसुन - प्राकृतिक एंटी बायोटिक
कैसे मदद करता है?
- लहसुन मे allicin नामक तत्व होता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को मारने मे सहायक होता है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- 1-2 कच्ची लहसुन की कलिया चबाए।
- या फिर लहसुन को दूध मे उबालकर पी सकते है।
Read More:- गैस के दर्द से कैसे छुटकारा पाए
मुलेठी - आयुर्वेदिक उपचार
कैसे मदद करता है?
- मुलेठी गले की खराश और सूजन को कम करने मे मदद करती है।
- यह कफ को बाहर निकालने मे सहायक होती है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- मुलेठी की जड़ को चबाए या इसकी चाय बनाकर पिए।
गुनगुना पानी पिए
कैसे मदद करता है?
- गुनगुना पानी गले को साफ रखता है और बलगम को पतला करके बाहर निकालने मे मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करे?
- दिनभर मे 7-8 गिलास गुनगुना पानी पिए।
खांसी से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- ठंडी और तली-भुनी चीजों से परहेज करे।
- अधिक मात्रा मे पानी और गर्म तरल पदार्थ पिए।
- धूल, धुआं और एनर्जी वाले पदार्थों से बचे।
- घर मे नमी बनाए रखने के लिए हयूमिडीफायर का इस्तेमाल करे।
निष्कर्ष
खांसी एक आम समस्या है, लेकिन अगर इसे सही समय पर टीक न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है। घरेलू उपचार जैसे शहद, अदरक, हल्दी, तुलसी, लहसुन और भाप लेने से खांसी मे तेजी से राहत मिलती है। अगर खांसी तीन हफ्तों से ज्यादा बनी रहे या सांस लेने मे दिक्कत हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले।आपको यह घरेलू नुस्खे कैसे लगे?
अपनी राय जरूर दे।